देशनोक ओवरब्रिज पर रविवार रात करीब सवा 10 बज े मूंगफली की बोरियो ं से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना से ओवरब्रिज पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।
हादस े में ट्रक पर लदी कई मूंगफली की बोरियां ओवरब्रिज के नीच े गिर गईं, जबकि बड़ी संख्या में बोरिया ं पुल पर ही बिखर गईं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय ओवरब्रिज पर कोई अन्य वाहन मौजूद नही ं था, जिसस े एक बड ़ े हादस े को टाला जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंन े यातायात को सुचारू कराने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।