Home bikaner जसरासर पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को पकड़ा:हत्या के मामले में 15-15 हजार का इनाम घोषित था, छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

जसरासर पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को पकड़ा:हत्या के मामले में 15-15 हजार का इनाम घोषित था, छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

Editor Pranjal

by rajasthan crimepress

जिला पुलिस और जसरासर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को छत्तीसगढ ़ से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियो ं पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियो ं की पहचान मेनसर निवासी हड़मान राम (32), सीताराम (30) और पवन (21) के रूप में हुई है। ये तीनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचन े के लिए अलग-अलग राज्यों में छिप रहे थे।

यह वारदात 26 नवंबर 2023 को विधानसभा आम चुनाव के मतदान दिवस के दौरान हुई थी। आरोपियो ं ने जान से मारने की नीयत से एक पीड़ित पर हमला किया था, जिसस े वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान पीड़ित की अस्पताल मे ं मृत्यु हो गई थी। चुनाव जैस े संवेदनशील समय मे ं हुई इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को प्रभावित किया था और तनाव का माहौल बन

गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियो ं की तलाश लगातार की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक कोवेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर जसरासर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने एक टीम गठित की। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस के समन्वय से आरोपियो ं पर निगरानीरखी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जसरासर थाना अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहा ं आग े की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई मे ं सहायक उप निरीक्षक दीपक यादव, दिलीप सिंह के विशेष योगदान के साथ जय किशन, देवाराम, हरि नाथ, शिव प्रकाश, सुमित और बलवान आद ि की अहम भूमिका रही।

You may also like