मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लूणकरणसर दौरे के दौरान इस बार व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आईं। दौरे की सफलता पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए “वेलडन” कहा।
CMO सचिव संदेश नायक मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी युवा IAS अधिकारियों ने संभाली। इसमें IAS अपर्णा गुप्ता, मयंक मनीष और सोहन लाल ने उल्लेखनीय मेहनत की। वहीं RAS अधिकारी कुलराज मीणा और दयानंद रुहेल भी व्यवस्थाओं में लगातार सक्रिय रहे।
दौरे के दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन अहम रहा। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अभय कुमार ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी देखकर खासे संतुष्ट नजर आए।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक समन्वय और बेहतर प्रबंधन का उदाहरण बना।