श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भोजास गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बनी पानी की डिग्गी में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही सेरुणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी तरह के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं।