कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस की मंडल बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब पार्टी पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
यह बैठक कार्यकर्ताओं को SIR अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी, लेकिन इसके दौरान माहौल अचानक गरमा गया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूद प्रभारी नेमीचंद गुर्जर और मंडल अध्यक्ष दीपक नामदेव के बीच किसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई, जो कुछ ही मिनटों में तीखी झड़प में बदल गई।
बैठक स्थल पर लगे ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ जैसे पोस्टर भी चर्चा का केंद्र बने रहे।
हंगामे के बाद मामले को शांत कराया गया, लेकिन विवाद अब पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। पूरी घटना की शिकायत PCC अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को भेज दी गई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और कार्रवाई की जरूरत है।