Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही है। सोना एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना आज ₹1,38,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोना सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गया। तेजी के साथ 1,35,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 133970 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 23 कैरेट | 133434 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 22 कैरेट | 122717 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 18 कैरेट | 100478 रुपये प्रति 10 ग्राम | ||
| सोना 14 कैरेट | 78373 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| मुंबई | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| कोलकाता | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| चेन्नई | ₹139310 | ₹127700 | ₹106500 |
| पटना | ₹138600 | ₹127050 | ₹103960 |
| लखनऊ | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| अयोध्या | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| मेरठ | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| कानपुर | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| गाजियाबाद | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| नोएडा | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| गुड़गांव | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| जयपुर | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| अहमदाबाद | ₹138600 | ₹127050 | ₹103960 |
| पुणे | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| लुधियाना | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| गुवाहाटी | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| इंदौर | ₹138600 | ₹127050 | ₹103960 |
| चंडीगढ़ | ₹138700 | ₹127150 | ₹104060 |
| नासिक | ₹138580 | ₹127030 | ₹103940 |
| बैंगलोर | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| भुवनेश्वर | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| केरल | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| रायपुर | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
| हैदराबाद | ₹138550 | ₹127000 | ₹103910 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 1,685 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 80.85 डॉलर यानी 1.86 प्रतिशत बढ़कर 4,420.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
सोना का वायदा भाव
डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किये जाने की उम्मीदों के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,628 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,35,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 574 रुपये, यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वैश्विक स्तर पर, फरवरी डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 42 डॉलर, या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 4,429.3 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।