Home bikaner बीकानेर: OBC कांग्रेस की ओर से पौष उत्सव का भव्य आयोजन, खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बीकानेर: OBC कांग्रेस की ओर से पौष उत्सव का भव्य आयोजन, खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Editor Pranjal

by rajasthan crimepress

बीकानेर। ओबीसी कांग्रेस की ओर से पौष उत्सव का भव्य आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा करल सुथार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष उमा सुधरा ने की। आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, कांग्रेस नेता कन्हैयालाल कल्ला, पीसीसी ओबीसी विभाग के नेता कमल कुमार नागल, अता हुसैन, नवनीत कौर, मनोज चौधरी, देहात ओबीसी विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, जिया उर रहमान, सेवादल देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास गोदारा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस अवसर पर बीकानेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ और देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में सुथार समाज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

You may also like