Home Rajasthan राजस्थान के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी शुल्क के ‘फिजिक्स वाला’ ऐप के जरिए की जा सकेगी।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी शुल्क के ‘फिजिक्स वाला’ ऐप के जरिए की जा सकेगी।

Editor Pranjal

by rajasthan crimepress

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब मुफ्त डिजिटल कोचिंग

महंगी कोचिंग संस्थानों पर निर्भर रहने वाले विद्यार्थियों को अब अपने मोबाइल से ही उच्च स्तरीय सामग्री तक पहुंच मिल जाएगी। यह सुविधा खासकर उन बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी जिनके अभिभावक कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। विज्ञान विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने स्तर पर NEET और JEE की तैयारी कर पाएंगे।

कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को फ्री एक्सेस

समझौते के बाद सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को ऐप पर उपलब्ध—

  • वीडियो लेक्चर

  • स्टडी मटीरियल

  • प्रैक्टिस क्वेश्चन

जैसी सभी सुविधाएं बिना शुल्क मिलेंगी।
कक्षा 8 के बच्चों के लिए यह ऐप एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी में भी लाभदायक रहेगा।

एमओयू दो साल तक प्रभावी

यह समझौता 3 नवंबर 2025 को किया गया है और समग्र शिक्षा योजना की अवधि के अनुसार आने वाले दो वर्षों तक लागू रहेगा।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों व अतिरिक्त परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल के क्रियान्वयन की निगरानी करें और हर तीन महीने में प्रगति रिपोर्ट नोडल प्रभारी (आईसीटी, व्यावसायिक शिक्षा व आरटीई शाखा) को भेजें।

You may also like