Home India श्रीकरणपुर: कार–ट्रॉले में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल

श्रीकरणपुर: कार–ट्रॉले में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल

Editor Pranjal

by rajasthan crimepress

श्रीकरणपुर क्षेत्र में गांव 11-O के पास भारतमाला हाईवे पर मंगलवार को एक कार और ट्रॉले की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, सवार अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद CHC श्रीकरणपुर से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

मौके पर थाने से हवलदार बलवान, सतीश भाटी व पुलिस टीम पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार, कार 13H ठड्डा से आ रही थी, तभी गांव 11-O के पास ट्रॉले से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You may also like